
सरकार ने बनाई नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ रणनीति, देखे चालान लिस्ट
बीकानेर। प्रदेश में 16 अप्रैल से शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू के आदेश जारी कर दिए गए है। प्रदेश सरकार द्वारा बढते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह फैसला लिया है। वहीं सरकार ने नियमों का उल्लघंन करने वालों के लिए भी खास रणनीति बनाई है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क मिलने वालों पर 500,वहीं दुकानदार द्वारा बिना मास्क के सामान विक्रय करने पर 500 रूपए और सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ 100 रूपए के चालान वसूले जा सकेगें। ये जुर्माना कार्यपालक मजिस्ट्रेट,सहायक उप निरीक्षक और उससे ऊपर के अधिकारी और राजस्थ्व निरीक्षक वसूल सकेगें।


