लड़की को घर से उठा ले गए थे बदमाश, सुनसान जगह पर दिया घटना को अंजाम


  • हनुमानगढ़ जिले के नोहर में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें सोनड़ी गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ नाबालिग का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने सोनड़ी गांव के धोलू और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 19 जनवरी की रात 10 बजे घर के बाहर शौच के लिए गई थी। इस दौरान दोनों आरोपी युवक उसे मुंह में कपड़ा ठूसकर उठा ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया और देर रात करीब 2 बजे वापस फेंक गए।

पोस्को एक्ट में मामला दर्ज

  • आज पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है। पूरे मामले में जांच नोहर के डिप्टी एसपी को सौंपी गई है।