साइकिल ट्रैक निर्माण से पेड़ों के अस्तित्व पर खतरा, पार्षदो का एक शिष्ट मंडल नगर विकास न्यास के सचिव से, जाने पूरा मामला


आज जयनारायण व्यास कॉलोनी नागरिक मंच के नेतृत्व में भाजपा पार्षदो का एक शिष्ट मंडल नगर विकास न्यास के सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित से मिला और उन्हें रोटरी सर्किल से गौतम सर्किल तक लगाए पेड़ों को नही हटाने हेतु निवेदन दिया गया।उल्लेखनीय है की जय नारायण व्यास कालोनी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा एक साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है जो पॉलीटेक्निक कॉलेज के चारो तरफ बाहरी तरफ बनाया जा रहा है। इस ट्रैक की रास्ते मे बाधक बता रोटरी सर्किल से गौतम सर्किल तक पोलटेक्निक कॉलेज की दीवार की तरफ लगाए गए पेड़ों को काटने का कुत्सित प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जय नारायण व्यास कॉलोनी नागरिक मंच द्वारा UIT से लिखित में इजाजत लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज की दीवार की तरफ आज से 5-6 साल पहले पौधरोपण किया गया। पूरे पांच साल की अथक मेहनत से आज ये छायादार पेड़ विकसित हो चुके है। ओर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दे रहे है। कोरोना के काल मे में सबसे ज्यादा कमी आक्सीजन के महसूस की गयीं ओर पेड़ निशुल्क आकसीजन के सबसे बेहतर साधन हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी हरे भरे पेड़ों को काटने से मना किया है। मंच द्वारा पर्यावरण हित को ध्यान में रख आग्रह किया गया कि छायादार पेड़ो को न काट जाए। इस शिष्ट मंडल में पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा, अनूप गहलोत, सुधा आचार्य, बजरंग सोखल, रामदयाल पंचारिया आदि पार्षदों के साथ नागरिक मंच के अभय पारीक, दिनेश महर्षि, व भाजपा नेता जेपी व्यास उपस्थित रहें