ट्रक का चालक शराब के नशे में नाकाबंदी को तोड़कर शहर में घुस गया, टला बड़ा हादसा


  • बीकानेर/24 अगस्त
  • रविवार रात को एक चीनी से भरा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस नाके को तोड़कर शहर की सीमा में प्रवेश कर गया, और शहर के मुख्य व्यस्त मार्ग पर आ पहुंचा। इस दौरान रास्ते में पब्लिक पार्क के पास मुख्य दरवाजे को भी रखने क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-बीकानेर मार्ग में प्रवेश करने से पहले पुलिस नाके को तोड़कर एक बेकाबू ट्रक शहर के मुख्य बाजार में आ पहुंचा। इस दौरान रास्ते में पब्लिक पार्क के पास मुख्य दरवाजे को भी रखने क्षतिग्रस्त कर दिया।  ट्रक के रतन बिहारी पार्क में आकर खड़ा होने पर भारी भीड़ जमा हो गई।

  • हरियाणा नंबर का ट्रक का चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते वह नाकाबंदी को तोड़कर शहर में घुस गया। ट्रक के रोकने पर भी नहीं रुकने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने उसका पीछा किया और रतन बिहारी पार्क के पास कोटगेट थाना पुलिस और व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने पहुंच कर ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। ट्रक चालक और खलासी शराब के नशे में थे जिन्हें पकड़कर पुलिस उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गई और उनका मेडिकल करवाया।