भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के आकस्मिक निधन होने की खबर पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए नोखा से भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि उनकी दुःखद मृत्यु से हम सब आहत व स्तब्ध है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि श्री दुसाद जमीन से जुड़े संघर्षशील किसान नेता थे, जिन्हें भुला पाना नामुमकिन है । उन्होंने स्व.दुसाद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को स्वयं में विलीन करते हुए उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।