नोखा की प्रधानी के लिए भी तीन-तीन दावेदरों के चलते मुकाबला रोचक हो गया है। बता दें कि यहां कांग्रेस व भाजपा के पास बराबर सीटें है तथा एक मात्र आरएलपी के जीते जिला परिषद सदस्य के हाथ में पूरी बाजी है। प्रधानी के लिए जहां कांग्रेस ने आरएलपी से जीते प्रत्याशी लिछमा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस से जीतने वाली धापूदेवी को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने वार्ड नौ से जीतकर आई रामप्यारी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है।