बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मचारियों से कराए जा रहे चेंबर साफ, मानवाधिकार संगठन ने मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र


  • मानवाधिकार संगठन पावर टू सेव हयूमन राइट्स के प्रदेशाधयक्ष आशीष नाथ ने बीकानेर में पिछले दिनों से लगातार हो रही व दिनांक 18.03.2021 को हुई घटना जिसमे बीकानेर नगर निगम व ठेकेदारों द्वारा ठेकरकर्मी को सिवरेज चेंबर में बिना किसी सुरक्षा उपकम व अर्द्ध नग्न अवस्था में उतारकर व उसकी जान जोखिम में डालकर कार्य करवाकर राज्य मानवाधिकार आयोग को संबंधित मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही करने बाबत पत्र लिखा !
  • मानवाधिकार संगठन ने उक्त पत्र में राज्य मानवाधिकार को बताया की पिछले दिनों बीकानेर के वार्ड नंबर 52 में नगर निगम द्वारा व ठेकेदारों द्वारा ठेकाकर्मी को बिना किसी सुरक्षा उपकर्म के और अर्द्ध नग्न अवस्था में सिवरेज चेंबर में उतारा जा रहा है! सरकारी आदेशों व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों को ताक पर रखकर मानव जीवन को घोर संकट में डालकर कार्य करवाया जा रहा है।
  • इस संबंध में नगर निगम वी जिला कलेकेटर को पहले भी अवगत करवाया गया की सरकारी आदेशों व मनवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुसार यह कानूनी रूप से गलत है फिर भी सरेआम सरकारी नियमों व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों को धज्जिया उड़ाई जा रही है और मानव जीवन को खतरे में डालकर कार्य करवाया जा रहा है।
  • मानवाधिकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आशीष नाथ ने संगठन के विधि सलाहकार यशपाल तंवर के निर्देशन में राज्य मानवाधिकार आयोग को शिकायत दर्ज करवाई व उक्त प्रकरण में संज्ञान लेकर कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा।