गाड़ी खाई पलटा, दो जनों की घटना स्थल पर ही मौत, तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम, देखे खबर


बीकानेर , 1 सितम्बर।  बीकानेर में जैसलमेर रोड पर नाल थाना क्षेत्र में पशु बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई गाड़ी पलटा खा गई। जिससे दो जनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन  ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा नाल पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोग  घायल हो गए थे उनमे से 2 की मौत हो गयी अब 4 गंभीर घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर  में चल रहा है।  । मौके पर पहुंचे नाल थाना के पुलिसकर्मियों  को घायलों को पीबीएम चिकित्सालय पहुंचाया। भगवान राम से  मिली जानकारी के मुताबिक कार बीकानेर से आ रही थी। कार पलटने के बाद दूसरी ओर जा गिरी। जिससे दो जनों के सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पीबीएम पहुंचाया। जहां इनमें से 3  की और मौत हो गई।  खबर लिखे जाने तक इस दुर्घटना में 5 की मौत हो गयी व 4 घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वोदय बस्ती चूना भट्टा निवासी राजू खां (25) पुत्र निजामुद्दीन, सुनील उर्फ भालू (20) पुत्र कालूराम व सुरजड़ा हाल ऊन मंडी के पीछे निवासी महेन्द्र, भुट़्टो का मोहल्ला निवासी इमरान खां पुत्र फैजू खां  व शिवबाड़ी निवासी बरकत पुत्र अनवर अली के रूप में मृतकों की शिनाख्त हुई है। जबकि  अयूब खां पुत्र कमाल खां,  सर्वोदय बस्ती निवासी सोनू शेर मोहम्मद उर्फ शेरू बसाया खां, मुश्ताक पुत्र इस्माइल खां का पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है। घायलों  की हालत नाजुक बताई जाती है। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा।  दुर्घटना की रिपोर्ट नाल थाने में दर्ज की गयी है।