युवक की मौत की जिम्मेदार ब्लैकमेलर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, देखे खबर


बीकानेर। युवक की मौत की जिम्मेदार ब्लैकमेलर महिला को बीछवाल पुलिस ने जेल की हवा खिला दी है। मामला इंद्रा कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र मानसिंह राजपुरोहित की आत्महत्या से जुड़ा है। रोहित ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतक के पिता मानसिंह ने बीछवाल पुलिस थाने में धरनोक निवासी रेखा जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित टैक्सी चलाता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान रेखा से हो गई। दोनों में दोस्ती हो गई। रेखा ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाने के लिए रोहित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। उससे पैसे भी ऐंठने शुरू कर दिए। आखिरकार रेखा के चक्रव्यूह में फंसकर रोहित को मौत का दामन थामना पड़ा।
पुलिस अब रेखा के खिलाफ धारा 306 व 120 बी आईपीसी के तहत चालान पेश करेगी। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपिता आदतन अपराधी है।