
सुयश: दीपक राकांवत भारतीय तीरंदाज टीम परीक्षण के जज नियुक्त
बीकानेर की खेल प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही है। श्याम सुन्दर के बाद अब दीपक रांकावत को भारतीय तीरंदाज संघ्ज्ञ की ओर से कैडेट ऑफ यूथ वल्र्ड कप टूर्नामेंट को लेकर सोनीपत (हरियाणा) में भारतीय टीम चयन को लेकर आयोजित चयन परीक्षण के लिए जज बनाया गया है। रांकावत को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समाज व खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।


