- बीकानेर 3 दिसम्बर
- पूर्व वित्तमंत्री जननेता मानिकचन्द सुराणा की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में अपने महबूब नेता को श्रद्धांजलि देने शहर के प्रबुद्ध लोग उमड़ पड़े । बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित सभा में आयोजकों ने कोरोना महामारी के लिए जारी गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी ।
- जिले के सभी दलों के नेताओं , जन प्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं, ट्रेड यूनियन और छात्रसंघ के नेताओं के साथ ग्रामीण राजनीति से जुड़े सरपंचगणों सहित आमजनों ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी ।
- गायत्री पीठ के महंत रामेश्वरानंद जी स्वामी के सानिध्य में आयोजित स्मृति सभा में वक्ताओं ने सुराणा के जीवन और जनसंघर्ष से जुड़े संस्मरणों को याद किया ।
जनसंघर्षों के लिए याद आएंगे सुराणा
- सिंचित क्षेत्र के किसानों के खालों की ऋणों माफी , महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापितों के पुनर्वास, भूदान बोर्ड के काश्तकारों को खातेदारी अधिकार , भूमिहीनों को भू आवंटन , लूणकरणसर के बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास , धोधा और मेघाणा माइनर की स्थापना जैसे अनेकों कामों के लिए सुराणा सदैव याद किए जाएंगे ।
प्रबुद्धजनों ने दी श्रद्धांजलि –
- उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई , पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी , पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत , कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत , भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार , विजय आचार्य , शशि शर्मा , मोहन सुराणा, महापौर सुशीला कंवर , कॉ अब्दुल करीम , समाजवादी मोर्चा के नटवर व्यास , पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार , पूर्व मेयर मकसूद अहमद , नारायण चौपड़ा, कॉ अविनाश व्यास , पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक
फाउंडेशन का गठन –
- आयोजन से जुड़े भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत ने सुराणा की स्मृति में फाउंडेशन के गठन की घोषणा की । शेखावत ने बताया कि सुराणा के विचार को आगे बढ़ाने के लिए फाउंडेशन वैचारिक प्रतिष्ठान के रूप में काम करेगा । शेखावत ने सुराणा के नाम से प्रतिबर्ष राज्यस्तरीय जनसेवा सम्मान शुरू करने की भी घोषणा की जो सांसद, विधायक या किसी ऐसे जनप्रतिनिधि को दिया जाएगा जो जनसरोकार से जुड़ी राजनीति करते हो ।अशोक भाटी ने बताया कि यह फाउंडेशन प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर बीकानेर में राष्ट्रीय स्तर के विचारक, चिंतक, लेखक , पत्रकार को बुलाकर व्याख्यान माला का आयोजन करेंगे । भंवर पुरोहित ने बताया कि यह फाउंडेशन शैक्षणिक , सामाजिक कार्यों को भी आगे बढ़ाएगा।
सुराणा के नाम से होगी सड़क –
- बीकानेर महापौर सुशीला कंवर ने सभा में घोषणा की कि सुराणा जी के नाम से शहर के प्रमुख मार्ग का नामकरण किया जाएगा और किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी मूर्ति भी लगवाएंगे ।
पत्र से भेजी संवेदना –
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , सतीश पूनियां , ओम प्रकाश माथुर , राजेंद्र राठौड़ , पूर्व विधायक गोपाल जोशी ने संवेदना पत्र भेजकर अपनी भावना प्रकट की ।
इन्होंने किया सम्बोधन-
ये रहे मौजूद –
जयनारायण व्यास ,ओम सोनगरा, मोहन सुराणा , रामेश्वर पारीक , भंवर दास ,मोहन पुनिया , विमल भाटी , राजेंद्र मेघवाल , मगनाराम केडली , अब्दुल मजीद खोखर , मुस्ताक अहमद , विक्रम सिंह भाटी , मासूक अहमद , गुलाम मुस्तफा , गजेंद्र सांखला , गिरिराज हर्ष , बनवारी शर्मा , हेमंत किराडू , शिवलाल तेजी, पूरा राम ढाका , गोविंद मुंड, भगीरथ मुंड , डूंगर कॉलेज अध्यक्ष कृष्ण कुमार , एनएसयूआई अध्यक्ष रामनिवास कूकना , सब्बीर अहमद , सलीम भाटी , आजम , सफी अहमद सरपंच , हजारी महाराज ,सवाई सिंह तंवर, रंगा , बाबूलाल मोहता ,गणेश बिठू, भवानी पाइवल, पत्रकार मधु आचार्य , लक्ष्मण राघव , हनुमान चारण , व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ,सुभाष स्वामी , आनन्दसिंह सोढा , गुमानसिंह राजपुरोहित ,नरसिंह सेवग,नरेन्द्र स्याणी ,आरके सुतार , बिशनाराम सिहाग, रमजान कच्छावा , हेम शर्मा , लूणकरण छाजेड़ , ओम पन्नू , जयकिशन रामावत , विजय कोचर , डूंगर सिंह , राजेन्द्र नायक , विजय राज , इतिहास गौड़ , एबीवीपी के मानवेन्द्र सिंह , रफीक गीगासर, विष्णु साध , महेंद्र भादू , पंकज गहलोत , संजय आचार्य , जितेंद्र धारनियाँ , असद रजा भाटी , इमरान कायमखानी , ईश्वरदयाल मोदी , प्रसन्न कुमार , शंकर पुरोहित , जेपी व्यास , प्रदीप उपाध्याय , कमलेश बिश्नोई , इमीलाल नैन, अशोक आचार्य , बंशीलाल तंवर , हजारी देवड़ा , वाईके शर्मा योगी , संजय आचार्य , गायत्री प्रसाद शर्मा
परिजन भी रहे – सुराणा के पुत्र राजेंद्र सुराणा , जितेंद्र सुराणा , पुत्री पुर्णिमा सुराणा , पौत्र सिद्धार्थ सुराणा सहित परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे । सभा के आरम्भ में मौन रखकर सुराणा को श्रद्धांजलि दी अंत में सभ ने सुराणा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । संचालन भंवर पुरोहित ने किया ।