‘इसे ले जाओ, पागल हो गया है’ ड्रग्स के नशे में संजय दत्त की हरकत देखकर बोले थे सुनील दत्त

मुंबई सुनील दत्त की आज 92वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। एक सफल अभिनेता के तौर पर करियर बनाने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया। राजनीति में लोग उनकी सादगी के कायल थे। सुनील दत्त हर किसी की मदद करने के लिए आगे रहते थे। उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म ‘रॉकी’ से लॉन्च किया। संजय दत्त को जब नशे की लत लग गई थी तब उन्होंने उसे इससे बाहर निकालने के लिए सबकुछ किया।

नशे की हालत में पिता के सामने पहुंचे थे संजय दत्त
संजय दत्त ने ऐसा ही किस्सा बताया जब वो सुनील दत्त के ऑफिस पहुंचे थे और उस दौरान वो ड्रग्स के नशे में थे। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि सामने उन्हें कुछ और ही दिखने लगा था। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 में संजय दत्त ने बताया कि ‘मैं वहां गया और समय से वहां पहुंच गया था। वो मेरे सामने बैठे थे। मुझे यह भी नहीं पता कि वह क्या बोल रहे थे। वो धीरे-धीरे कुछ कह रहे थे और मैं केवल कहने की कोशिश कर रहा था “जी जी”। मैंने देखा कि उनके सिर से एक रोशनी निकल रही थी और वह मोमबत्ती की तरह जल उठी। मैंने उन्हें मोमबत्ती की तरह पिघलते देखा और मैं उन पर कूद पड़ा और उनका चेहरा एक साथ रखने की कोशिश करने लगा और रोशनी को बंद कर दिया।‘

सुनील दत्त की आज 92वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। एक सफल अभिनेता के तौर पर करियर बनाने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया। राजनीति में लोग उनकी सादगी के कायल थे। सुनील दत्त हर किसी की मदद करने के लिए आगे रहते थे। उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म ‘रॉकी’ से लॉन्च किया। संजय दत्त को जब नशे की लत लग गई थी तब उन्होंने उसे इससे बाहर निकालने के लिए सबकुछ किया।

नशे की हालत में पिता के सामने पहुंचे थे संजय दत्त
संजय दत्त ने ऐसा ही किस्सा बताया जब वो सुनील दत्त के ऑफिस पहुंचे थे और उस दौरान वो ड्रग्स के नशे में थे। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि सामने उन्हें कुछ और ही दिखने लगा था। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2016 में संजय दत्त ने बताया कि ‘मैं वहां गया और समय से वहां पहुंच गया था। वो मेरे सामने बैठे थे। मुझे यह भी नहीं पता कि वह क्या बोल रहे थे। वो धीरे-धीरे कुछ कह रहे थे और मैं केवल कहने की कोशिश कर रहा था “जी जी”। मैंने देखा कि उनके सिर से एक रोशनी निकल रही थी और वह मोमबत्ती की तरह जल उठी। मैंने उन्हें मोमबत्ती की तरह पिघलते देखा और मैं उन पर कूद पड़ा और उनका चेहरा एक साथ रखने की कोशिश करने लगा और रोशनी को बंद कर दिया।‘

मुंबई में रहने के लिए मनाया
सुनील दत्त ने संजय को बुरी आदत से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने उन्हें ड्रग रिहैब के बाद मुंबई में रहने के लिए मनाया।

संजय दत्त अमेरिका रहना चाहते थे वो तो सुनील दत्त ही थे जिन्होंने उनसे कहा था कि एक बार वो मुंबई आकर देखें कि क्या यहां कुछ हो पाता है। उन्होंने उनकी बात मानी और जल्द ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और इस तरह संजय दत्त का करियर आगे बढ़ने लगा।