बीकानेर जिले के नोखा के खारा गांव की सुमन का अमेरिकन कम्पनी में साइंटिस्ट पद पर हुआ चयन


  • Rajasthan live 24×7 Bikaner।

म्हारी छोरिया छोरो से कम है के बात को चरितार्थ किया


  • बीकानेर जिले के नोखा तहसील के खारा गांव निवासी व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजाराम बिश्नोई की सुपुत्री सुमन बिश्नोई का इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलोर सेकेंड एस सी बेंगलोर में एम टेक में रिसर्च (शोध) करते हुए कैम्पस प्लेसमेंट में अमेरिकन कम्पनी टारगेट अमेरिकन रिटेल कम्पनी में सीनियर डाटा वैज्ञानिक के पद पर एक शानदार पैकेज पर चयन हुआ है। जो बीकानेर जिले एव नोखा तहसील के खारा गांव के लिये गर्व की बात है ।

  • इस मौके पर राजाराम बिश्नोई की पुत्री का साइंटिस्ट पद पर सलेक्शन की सूचना मिलते ही पूरे जिले से दूरभाष से शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा। ऐसे में नोखा के लोगो ने खारा गांव में जाकर राजाराम बिश्नोई को उनकी पुत्री सुमन का अमेरिकन कंम्पनी में एक शानदार पैकेज पर सलेक्शन होने की बधाई दी। एव खारा गांव निवासी राजाराम बिश्नोई का गर्व से फूले नही समा रहे। राजाराम बिश्नोई के सुपुत्र विजय बिश्नोई एव अजय बिश्नोई ने एनआईटी से बीटेक की है। और अभी विजय टाटा पावर समूह कम्पनी में नई दिल्ली एव अजय एच पी एल कम्पनी हल्दिया कोलकाता में कार्यरत है।

  • अब पुत्री सुमन के बडी कंपनी में चयन होने पर जिले से शुभकामनाओ का तांता लगा हुआ है। ऐसे में सुमन ने ये साबित कर दिया लडकिया भी लड़को से कम नही है। आज हर क्षेत्र में लडकिया आगे जा रही है।चाहे वो कोई भी क्षेत्र से कार्य हो। एव ऐसे में राजाराम बिश्नोई ने बताया की लड़कियों को पढाकर तो देखो वो हमेशा लड़को से आगे ही आएगी।ऐसे में सुमन ने आमिर खान अभिनीत एक फ़िल्म के डायलॉग “म्हारी छोरिया छोरा सु कम ना है “को सही साबित करके दिखाया।