पी बी एम प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही बीकानेर के इस परिवार और मोहल्ले को डाला खतरे में
बीकानेर। देश मे चल रही महामारी के चलते विकट परिस्थितिया बनी हुई है आज बीकानेर में पी बी एम प्रशासन और सीएमएचओ की इतनी बड़ी भूल किसी एक परिवार और मोहल्ले में डर पैदा कर दिया है प्रकरण यह हुआ कि तुलसी देवी नामक 75 वर्षीय महिला निवासी चौखुटी फाटक सेटेलाइट हॉस्पिटल दिखाने वहाँ उनकी ऑक्सीजन मात्रा कम होने के कारण पी बी एम भेज दिया गया वहाँ उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया जहाँ उनकी जांच हुई जांच होने के अगले दिन रात्री 3 बजे उनका देहांत हो गया
वहां परिवार वालो ने बोला रिपोर्ट तो अभी आई नही तो वार्ड के कर्मचारियों ने कहा आप तुलसी देवी नाम से नेगेटिव है आप बॉडी ले जा सकते है रिपोर्ट नही आने के बाद भी उन्हें नॉर्मल बॉडी की तरह घर वालो को दे दी और कल जब देह संस्कार कर घर आये तो उनके पास सीएमएचओ ऑफिस से उनके लड़के प्रकाश को कॉल आया कि आप की तुलसी देवी पॉजिटिव है तब उनके परिवार व मोहल्ले में सन्नाटा छा गया और आज मृत्यु के 2 दिन बाद घर पर पोस्टर चिपकाया। इस महामारी से बचने के लिए पूरा शहर समाज गली मोहल्ले सब लगे हुए ऐसे में प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही घातक है।