8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या ,पहले देख रहा था टीवी


  • rajasthanlive24x7.com | जोधपुर के बीजेएस इलाके में रहने वाले 13 साल के लड़के ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 8वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की आत्महत्या करने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उसके पिता होमगार्ड हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महामंदिर पुलिस ने बताया कि बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले होमगार्ड कर्मी अजय सिंह ने बेटे ने हिमांशु सिंह ने शुक्रवार को घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब लड़के की मां किसी काम से कमरे गई तब हिमांशु का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने साड़ी से फांसी लगाई थी। इसके बाद उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • हिमांशु के घर वालों का कहना है कि थोड़ी देर पहले वह नीचे बैठकर टीवी देख रहा था। इसके बाद वह ऊपर बने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद मां किसी काम से ऊपर गई तो उसे फंदे से लटकता पाया। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घरवालों का कहना है कि आत्महत्या करने जैसा कोई कारण भी पता नहीं चल पा रहा है।