कल रात राष्ट्रीय वंदेमातरम् मंच टीम के पास गंगा शहर निवासी शिखर चंद चोपड़ा का फोन आया।भाई साहब हमारे मेन बाजार में स्थित सरकारी अस्पताल से एक्सपायर डेट की दवाइयां दी जा रही है।उन्होंने अपने रुका और आरो के घोल का ऊपर का पैकेट भेजा जिसमें एक्सपायर डेट जुलाई 2020 लिखी थी।
सुबह 9:00 बजे वंदे मातरम मंच की टीमविजय कोचर मालचंद जोशी के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां पर गंगा शहर की सेवाभावी डॉ अंजना कोचर लंबी लाइन के बीच पेसेंट को देखते हुए मिली। अन्य कोई डॉक्टर जिम्मेवार वहां पर नहीं था।हमने डॉ अंजना कोचर को शुभकामनाएं दी कि उनको दोबारा गंगा शहर में लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। तथा एक्सपायर डेट की दवाएं वितरित होने संबंधित शिकायत भी उनसे कि उन्होंने हाथ का हाथ दवा वितरण करने वाले महानुभाव अमित को बुलाया और कहा इस तरह काम कैसे हो रहा है। दवा वितरण कर्मचारी ने अपनी गलती मानी और एक्सपायर डेट का सारा स्टॉक तुरंत हटाने की जिम्मेवारी भी ले ली।
वंदे मातरम टीम के साथ चले श्री शिखर चंद चोपड़ा ने बताया की पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं होने की वजह से घंटों लोगों को खड़ा रहना पड़ता है और हॉस्पिटल के दरवाजे के बाहर तो बैठने की पूरी व्यवस्था नहीं होने की वजह से धूप में भी खड़ा रहना पड़ता है। संबंध में फोटो में देखिए बुजुर्ग आदमी भी हाथ में लाठी लिए खड़े हैं।दवा वितरण काउंटर पर पूरी जिम्मेवारी से कार्य नहीं होता पूरे समय ड्यूटी नहीं दी जाती और कई बार तो चाय के बहाने आधे आधे घंटे गप्पे मार कर निकाल दिया जाता है।
हमें शिखर चंद चोपड़ा की बात को डॉ अंजना कोचर को तो बताई साथ ही हमने सीएमएचओ तथा कलेक्टर तक भी उनकी शिकायत समस्या पहुंचाने की जिम्मेवारी ली। आज राष्ट्रीय वंदे मातरम मंच के विजय कोचर के साथ माल चंद्र जोशी संतोष सेवग पीयूष जैन शिखर चंद चोपड़ा नवल किशोर तिवारी और राधेश्याम आचार्य मौजूद रहे।उपस्थित गंगा शहर निवासी शिखर चंद चोपड़ा सहित मौजूद सभी निवासियों ने वंदे मातरम टीम को धन्यवाद दिया।