राजस्थान राज्य एल एच वी/ए एन एम एसोसिएशन का प्रितिनिधि मंडल आज जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मुख्य मांगों से अवगत करवाया ।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ग्रेड पे लेवल-10 दिए जाने पर विशेष वार्ता हुई। इसी के साथ साथ बीएचएस की प्रमोशन लिस्ट जारी करने व पातेय वेतन एलएचवी को सीधे प्रमोशन देने हेतु भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष प्रेमलता मीणा ने बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि अतिरिक्त निदेशक मुकुल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष साजिदा बानो ने बताया कि 2018 भर्ती में जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विधवा,विकलांग व एकल महिला की श्रेणी में हो उन्हें गृह जिला दिया जाए वह इनकी पोस्टिंग लिस्ट जल्द से जल्द जारी की जाए। संरक्षक कमला नायक ने बताया कि अगर सरकार समय रहते महिला कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन ाि रास्ता अपनाना पडेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रेम लता मीणा, कमला नायक ,शाइनी जॉनसन ,सुमन ,जमुना देवी सहित कई सदस्य शामिल हुए।