जगह-जगह सीवरेज जाम, नाराज पार्षदों ने आयुक्त कक्ष के बाहर लगाया धरना


बीकानेर। केईएम रोड़ पर बीते कई दिनों से सीवरेज जाम हो जाने और शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्षदों ने आज आयुक्त कक्ष के बाहर धरना लगाया। इन पार्षदों की मांग है कि बीकानेर में जगह-जगह सीवरेज जाम हो जाने की शिकायतों पर कोई सुनवाई नही हो रही है। इस सम्बंध में स्थानीय वार्ड 51 के पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में आज सुबह निगम कक्ष के आगे धरना लगा दिया।