ब्लड बैंक पीबीएम बीकानेर में दुलर्भ रक्त समूह ओ नेगेटिव की भारी कमी


  • बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक में पिछले 8-10 दिनों से रक्त समूह ओ नेगटिव की भारी कमी दर्ज की गई है। बीकानेर ब्लड सेवा समिति के रक्तप्रभारी विक्रम इछपुल्याणी अरोड़ा के अनुसार पिछले 2 दिन में समिति द्वारा 5 अलग अलग मरीजों को 7 यूनिट ओ नेगेटिव रक्त की आपात व्यवस्था रक्तवीर योद्धाओ द्वारा की गई और किसी अनजान को जीवनदान दिया गया।

     

  • बीकानेर ब्लड सेवा समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने बीकानेर की जनता से ओ नेगेटिव रक्त समूह के लिए और अन्य रक्तसमुह के लिए किसी अनजान जरूरतमन्द के लिए निःस्वार्थ भाव से आगे आने की अपील की। आप हमारे द्वार दिए गए सम्पर्क सूत्र पर भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
    7737949764
    8058926526
    9929786898
    9587213666