सीएम गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ भेजे,इस मेल आईडी को करें नोट


  • प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आमजन की पहुंच सुलभ हो जाएगी। जी हां अब नए ई-मेल के माध्यम से आमजन सीएम गहलोत तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकते हैं। आपको बता दें कि सीएम गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। सीएम गहलोत के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई-मेल आईडी writetocm@rajasthan.gov.in बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे।