
होली पर गैर नृत्य देख कर वापस गांव लौट रहे थे, कार बेकाबू होकर पलटी; आग लगने से तीनों की मौत, एक गंभीर
नागौर होली पर गैर नृत्य देखकर गांव लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई, जिसमें जलकर तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों के नाम महेंद्र (30), लालाराम (32) और अमरसिंह (23) थे। हादसा जिले के जायल क्षेत्र की रविवार रात की है।
पुलिस मौके पर पहुंची
गंभीर घायल युवक के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा नागौर रोड बोडिंद के पास हुआ। युवक गैर नृत्य देख कर वापस गांव आ रहे थे। घटना के बाद जायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं।


