13 साल की मासूम को बहला फुसलाकर घर से दूर सुनसान जगह ले गए, बारी-बारी से किया दुष्कर्म


 

नागौर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को एक नाबालिग सहित 2 युवक उसके घर से बहला-फुसला कर सुनसान जगह ले गए और दोनों ने मासूम बच्ची से बारी-बारी दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। बुधवार को कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दाे घंटे में ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

एसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि एक 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके ठीक दाे घंटे बाद ही पुलिस टीम ने उनकाे दबाेच लिया। इनमें से एक काे डिटेन किया गया है। जबकि दूसरे आरोपी राठाैड़ी कुंआ निवासी भरत पुत्र इन्द्रचंद साेनी काे गिरफ्तार किया गया है।

सामने आया कि आरोपियों में एक का परिवार में आना जाना भी था और परिचित में से एक थे। ऐसे में वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आधी रात दाे बजे नाबालिग काे उसके घर से उठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हाे गए। उक्त घटनाक्रम के बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों काे पूरा वाकया बताया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत काे किशाेर सुधारगृह भेजा गया है।