बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथामके लिए बीकानेर जिला मुख्यालय पर भी धारा 144 लगाई गई है । धारा 144 की पालना के लिए आज बीकानेर में पुलिस के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया । जिला कलेक्टर नमित मेहता , एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णिया सहित पुलिस अधिकारी भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए ।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के जवान बाइको पर सवार रहे । कलेक्ट्रेट परिसर से हुआ यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से निकला और आमजन से धारा 144 की पालना के लिए अपील की गई । जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगाई गई है । धारा 144 की पालना की जानकारी पालना व आमजन से सहयोग के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है ।