
कोरोना की दूसरी लहर, एक दिन में आए करीब इतने लाख 70 हजार केस, मौतों ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड
नए केस : हफ्ते में छह दिन नए संक्रमित एक लाख के पार
कोरोना ट्रैक ‘कोविड19इंडिया’ के मुताबिक 5 अप्रैल की सुबह देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7,37,872 दर्ज किया गया था जो 11 अप्रैल की रात तक 11,89,856 हो गया। यानी बीते एक सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार सुबह तक सक्रिय केसों की दर 8.29 प्रतिशत रही जबकि सात दिन पहले यह 5.86 प्रतिशत थी।
रिकवरी रेट : मरीजों के ठीक होने में दो फीसदी गिरावट
पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में रिकवरी रेट में कमी आना चिंताजनक है जो एक सप्ताह पहले 92.78 प्रतिशत से घटकर रविवार सुबह तक 90.44 प्रतिशत रह गई। इसका मतलब है कि अस्पतालों से ठीक होने वाले मरीजों की रोजाना तादाद घट रही है, जिससे अस्पतालों पर मरीजों का बोझ बढ़ेगा।
मुत्यु दर : दोगुनी हो गईं रोजाना की मौतें
कोरोना ट्रैक ‘कोविड19इंडिया’ के मुताबिक 5 अप्रैल की सुबह तक 24 घंटे में देश में एक दिन के भीतर 477 कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि रविवार सुबह चौबीस घंटों के भीतर 838 मरीजों की मौत हुई। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में रोजाना जितने मरीज संक्रमित हो रहे हैं, उनमें अभी 1.27 प्रतिशत मरीजों की जान जा रही है, जबकि पांच अप्रैल को मृत्युदर 1.31 प्रतिशत थी जो कि आंशिक रूप से कम है।
राहत : रोजाना जांचें व टीकाकरण में उछाल
5 अप्रैल को सरकार ने आठ लाख नमूने ही जांचें, जिसके बाद इसमें लगातार तेजी आई। छह, सात और आठ अप्रैल को 12-12 लाख नमूने जांचे गए। फिर नौ अप्रैल को 13 व 10 अप्रैल को 11 लाख नमूने जांचें गए। बीते रविवार को एक दिन के भीतर 14 लाख से कुछ अधिक नमूनों की जांच की गई। इसी तरह, पिछले एक सप्ताह के दौरान रोजाना टीकाकरण 30 लाख से लेकर 40 लाख के बीच हुआ।
दुनिया में भारत की स्थिति