बीकानेर, 2 मार्च, 2021 बीकानेर मे फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए आज मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के प्रधान कार्यालय पर क्लब के शंकर बोहरा की अध्यक्षता मे बैठक बुलाई गई जिसमें आगामी 14 मार्च से राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया साथ ही सर्वसम्मति से क्लब के अमित व्यास को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया, अमित व्यास ने टूर्नामेंट के बारे मे जानकारी देते हुए बताया की इसमें बीकानेर सहित पुरे राजस्थान की चोटी की टीमे हिस्सा लेगी साथ ही सात दिनों तक चलने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच नाईट मे खेले जाएंगे तथा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ रू 21000 नकद तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं रु 11000 नकद और अन्य पुरष्कार दिए जाएंगे साथ ही व्यास ने बताया की बाहर से आने वाली टीमों के रहने एवं खाने की व्यवस्था आयोजन कमेटी द्वारा की जाएगी साथ ही उदय फुटबॉल क्लब पूर्व मे भी जिला एवं प्रदेश स्तर के आयोजन करवाता रहा है और आगे भी फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर आयोजन करवाता रहेगा, बैठक मे भँवर लाल बोहरा, किशन बोहरा, पवन ओझा, श्याम हर्ष, आशुतोष पुरोहित, पंकज सुथार, उमेश पुरोहित, मुकेश व्यास, सदन पुष्करणा, नारायण सुथार, नारायण बिस्सा, गोकुल जोशी सहित क्लब के सभी साथी उपस्थित थेधन्यवाद