
राजस्थान में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, जारी हुई नई गाइडलाइन, देखे
राजस्थान में गहलोत सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तथा विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं का नियमित संचालन बुधवार 1 सितम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जाएगा.



