स्कूली छात्रा फंदे पर लटकी मिली:घर में पंखे से फंदा लगा नाबालिग ने की आत्महत्या


  • गंगानगर जिले के लालगढ़ छावनी में शनिवार देर शाम एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं पो पाया है। घटना के वक्त घर में मृतक छात्रा और उसका छोटा भाई ही मौजूद था। जिसने बहन को कमरे के पंखे से लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एफएलएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल मौका मुआयना किया जा रहा है।

  • लालगढ़ जाटान थाना प्रभारी कश्यप सिंह राघव ने बताया है कि छात्रा ने अपने की क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान गोल्डी (16) पुत्री मुन्नालाल निवासी कन्नौज उत्तरप्रदेश के रूप में हुई l मृतक छात्रा के पिता कि लालगढ़ जाटान छावनी में ड्यूटी करते हैं। वह काफी समय से यही एमईएस ( मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) में क्वार्टर में रह रहे हैं l छात्रा के माता-पिता किसी काम से कई दिनों से बाहर गए हुए हैं। इस दौरान शनिवार को छात्रा ने क्वार्टर पर पंखे से लटक आत्महत्या कर ली।मृतक छात्रा दो भाई बहिन हैl जब छात्रा ने आत्महत्या की उसका छोटा भाई घर पर ही था l भाई कमरे में गया तो बहन पंखे से लटकी थी। जिसके बाद भाई ने आसपास के लोगों को सूचना दी।

छावनी के स्कूल में पढ़ती थी बच्ची

  • छात्रा लालगढ़ जाटान छावनी के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी l छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नही चला हैl पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, छात्रा के माता-पिता आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है l