बीकानेर से दुखद खबर, दिवंगत सीआई विष्णुदत्त बिश्रोई के 15 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या


बीकानेर। इस वक्त बीकानेर से दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत सीआई विष्णुदत्त बिश्रोई के 15 वर्षीय बेटे ने आत्महत्या की है। पिता की आत्महत्या पर उस वक्त सवाल उठे थे। सीबीआई उस मामले की जांच कर रही है। व्यास कॉलोनी थानाधिकारी ने खबर की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक स्व. विष्णुदत बिश्नोई के 15 वर्षीय बेटे लक्की ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर जेएनवीसी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।