सड़क दुर्घटना – दो बच्चों व एक महिला सहित 4 जने घायल, पिकअप व मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर


  • नोखा/बीकानेर
  • सड़क दुर्घटना में दो बच्चों व एक महिला सहित 4 जने घायल हो गए। नोखा टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर चरकड़ा के पास एक पिकअप व एक मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक पर सवार चरकड़ा गांव निवासी मन्नीराम जाट, मन्नीराम की पत्नी दुर्गादेवी व दो बच्चे रामी व संजय घायल हो गए। घायल अवस्था मे बागड़ी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहाँ से मन्नीराम व एक बच्ची रामी को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार कर छूटी दे दी गई।