
हाईकोर्ट स्टेनो के रिजल्ट में उजागर हुई धांधली, छात्रों ने लगाई रीट, नही हुई सुनवाई तो आगे भी करेंगे आंदोलन
बीकानेर छात्रों ने रिजल्ट को लेकर किया विरोध प्रदर्शन और जानने चाहे कुछ सवाल। बीकानेर में कुछ छात्रों ने रिजल्ट को लेकर रीट दायर की और जल्द परिणाम दुबारा जारी करने का आश्वासन मांगा।
हाईकोट से सवाल
1. माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 03.04.2021 व 04.04.2021 को
हुई तकनीकी समस्या के कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था और माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय एवं रजिस्ट्रार जनरल महोदय के नाम पत्र जारी कर उक्त समस्या से भी अवगत करवाया गया था, जिसमें उन लोगों ने साफ-साफ शब्दों में स्वीकार किया था, हम लोगों का पेपर भर्ती आयोजनकर्ता की तकनीकी समस्याओं के कारण अच्छा नहीं हुआ है, हमें पुनः दुबारा मौका दिया जाए उन
विद्यार्थियों का चयन कैसे संभव हो सकता है।
2. किस नियम के तहत काॅपी जांच की गई है, उसे सार्वजनिक किया जावे?
3. कट ऑफ़ क्यूँ नहीं निकाली
4. आरक्षण का लाभ क्यूँ नहीं
5. कितनी गलतिया माफ़ हुई
6. तीन तारीख की प्रथम शिफ्ट मे 113 विधयार्थियो का कैसे सलेक्शन हुआ
7. जिन विधयार्थियो के 50 शब्द नहीं बोले गये थे उनका सलेक्शन केसे हुआ
जब तक यह रिट याचिका समाप्त नहीं होती तब तक के लिए सभी का साक्षात्कार
रोका जावे।
छात्रों ने बोला के जल्द ही परिणाम को लेकर कारवाई पूरी की जाये नहीं तो वो उग्र प्रदर्शन करने से भी नहीं चुकेंगे


