बीकानेर में मुल्जिम की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजीटिव


  • बीकानेर। जिले में एक पुलिस थाने द्वारा गिरफ्तार किए गए मुल्जिम की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। मुल्जिम के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ गई है। अब पुलिसकर्मियों के रैंडम सैम्पल लिए जा रहे है।
    नोखा थाने से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार मुल्जिम की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बता दें कि पुलिस ने रासीसर गांव में दबिश देकर मुल्जिम को गिरफ्तार किया था।