
मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म
बीकानेर। घर में घुसकर चाकू से जान से मारने की धमकी देने और पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने भोमाराम नायक व 2 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए उसके घर में प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपियों ने पीडि़ता को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि जैसे ही पति के आने की भनक आरोपियों को लगी तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


