दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म,पढ़े खबर


बीकानेर। जिले में महिला व युवतियों के प्रति अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जो आमजन सहित पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आज भी दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने के मामले सामने आए है। खाजूवाला पुलिस के अनुसार 12 साल 7 माह की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें परिवादी का आरोप है कि उसकी नाबालिग भानजी घर पर अकेली थी। इस दौरान सोहनसिंह पुत्र दर्शन सिंह घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 450 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी तरह बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने अभिषेक (गोविंद) कुम्हार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 17 साल की लड़की के साथ आरोपी ने मोबाइल क्लिप वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ 450, 376(2)(एन) व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।