Rajasthan Weather: आने वाली हैं गर्मियां, बढ़ रहा है रात का तापमान, जानें अपने जिले का हाल


Jaipur: फरवरी का आधा महीना बीतने के साथ ही अब लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है. बढ़ते तापमान के बीच अब लोगों ने गर्म कपड़ों से परहेज करना शुरू कर दिया है. बीते 5 दिनों से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. प्रदेश में रात का तापमान जहां करीब 8 डिग्री से पार पहुंच चुका है. तो वहीं करीब एक दर्जन जिलों में रात का पारा 11 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. साथ ही दिन का तापमान भी करीब 26 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.

इस साल कड़ाके की सर्दी ने लोगों को जमकर सताया लेकिन अब बढ़ता हुआ तापमान लोगों को राहत देने लगा है. दिन के साथ ही अब रात के तापमान भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में करीब 1 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. तो वहीं डूंगरपुर में बीती रात 15.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई. हालांकि करौली में 4.9 डिग्री के साथ सबसे सर्द रात भी दर्ज की गई लेकिन इस दौरान प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री के पार पहुंच चुका है.

प्रदेश में बीती रात अधिकतर जिलों में बढ़ा रात का पारा
करीब 1 डिग्री तक रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
अजमेर 11.7 डिग्री, भीलवाड़ा 9.1 डिग्री, वनस्थली 9.6 डिग्री
अलवर 8.2 डिग्री, जयपुर 13.1 डिग्री, पिलानी 9.4 डिग्री
सीकर 12.5 डिग्री, कोटा 12.4 डिग्री, बूंदी 9 डिग्री
चित्तौड़गढ़ 10 डिग्री, डबोक 9.6 डिग्री, बाड़मेर 13.9 डिग्री
जैसलमेर 12.1 डिग्री, जोधपुर 12.7 डिग्री
फलोदी 15.2 डिग्री, बीकानेर 13.3 डिग्री, चूरू 8.6 डिग्री
श्रीगंगानगर 9.5 डिग्री, फतेहपुर 13.7 डिग्री, करौली 4.9 डिग्री

रात के साथ ही दिन में अब सूर्य की तपिश लोगों को जमकर सता रही है. प्रदेश के करीब सभी जिलों में जहां रात का तापमान 26 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. तो वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है.