
राजस्थान पुलिस आरएसी बीकानेर के अभ्यर्थियों की डीवी व मेडिकल टेस्ट की डेट जारी, पढ़े पूरी खबर
राजस्थान पुलिस ने आरएसी बीकानेर के तहत हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV), व मेडिकल टेस्ट की तिथि जारी कर दी है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 में सफल अभ्यर्थियों को अब 10वीं बटालियन आरएसी (I.R.) बीकानेर में 09-06-2021 प्रात: 8 बजे उपस्थित होना होगा।
राजस्थान पुलिस ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होता तो मान लिया जाएगा कि वह इस पद के लिए इच्छुक नहीं है।
राजस्थान पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल (PET/PST) 14-04-2021 को सीआरपीएफ ग्राउंड गुलाबबाड़ी रोड, अजमेर में आयोजित की गई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी।
नोटिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय से 7 मई 2021 को खेल कोटे से चयनित अभ्यर्थियों की सूची मिली थी जिसके बाद नए सिरे से वरीयता सूची बनाकर वर्गवार, लिंगवार अभ्यर्थियों के चयन का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था।
यहां देखें पूरा नोटिस – Rajasthan Conastable Recruitment Notice


