गौरतलब है कि रघु शर्मा आयुर्वेद मंत्री भी हैं। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को राज्य में 17 जगह बॉटैनिकल गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, इन्हें पीपीपी मॉडल पर बनवाने की बात भी कही। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ये बॉटैनिकल गार्डन किसानों की मदद से विकसित किए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी आयुष अस्पतालों में 10 तरह के औषधीय पौधे जरूर लगवाएं, जिनमें गुग्गल, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, अर्जुन आदि पौधे शामिल हों।