बाइक की साइड टोकरी में लॉक लगाकर 4 लाख रुपए रखे, रेकी करके किया पीछा, पैसे पार, पढ़े पूरी खबर


  • बीकानेर संभाग।
  • इस वक्त संभाग के हनुमानगढ़ जिले के भादरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्वास्थ्य निरीक्षक के 4 लाख रुपए पार हो गए। बताया जाता है कि स्वास्थ्य निरीक्षक जो कि एसबीआई से रुपए लेकर अपने कार्यालय लेकर आए थे। शाम करीब 4 बजे की यह घटना बताई जा रही है।
  • मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य निरीक्षक जो कि अपनी बाइक की साइड टोकरी में लॉक लगाकर 4 लाख रुपए लाए थे। एसबीआई बैंक से कोई अज्ञात व्यक्ति पीछा कर रहा था। कार्यालय में जाते ही अज्ञात चोर ने टोकरी का लॉक तोड़ रुपए निकाल लिए। फिलहाल भादरा ुलिस थानाधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हुए है।