आज पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी चल रही है, यानी आप की झाड़ू के आगे कांग्रेस, भाजपा और शिअद का सफाया होता नजर आ रहा है। चन्नी सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं। खुद चन्नी, उनके मंत्री मनप्रीत बादल, भारत भूषण आशू, विजयइंद्र सिंगला सब पिछड़ रहे हैं। वहीं नवजोत सिद्धू और अकालियों को भी झटके पर झटके लग रहे हैं।
20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 117 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में यहां अकाली दल और कांग्रेस का दबदबा दिखा है, लेकिन भाजपा-अकाली गठबंधन में टूट और अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होने से इस बार समीकरण बदल गए हैं। दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के अनुसार, पंजाब में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है।
तस्वीरों में देखिए मतगणना के दौरान पंजाब का माहौल…
संगरूर में भगवंत मान के घर के बाहर जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता और समर्थक ढोल की थाप पर नाच रहे हैं, वहीं जलेबियां खिलाकर मुंह मीठा कराया जा रहा है।
कोटकपूरा में शिरोमणि अकाली दल मान के उम्मीदवार जसकरण सिंह काहन सिंह वाला को काउंटिंग हाल में बगैर तलाशी लिए जाने नहीं देने पर वे पुलिस के साथ भिड़ गए। उन्होंने काउंटिंग सेंटर के गेट पर ही धरना दे दिया।
पटियाला जिले के पांतड़ा गांव का कमलप्रीत आम आदमी पार्टी का समर्थक है और पार्टी की जीत के लिए 40 दिन से हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गांव बादल में चेकिंग करते सुरक्षा दस्ते के सदस्य।
बलाचौर में मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती जोरो-शोरों से चल रही है।
प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर सुरक्षा दस्ता बिल्कुल तैयार है और बादल परिवार किसी भी समय गांव से चंडीगढ़ की ओर रवाना हो सकता है।
बलाचौर में मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती करते पोलिंग कर्मचारी।
जालंधर में मतणगना केंद्र में मौजूद पार्टियों के पदाधिकारी।
बलाचौर में मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती जारी है। वहीं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान हर आने जाने वाले की चैकिंग कर रहे हैं।
गुरदासपुर में मतगणना केंद्र के अंदर पोस्टल बैलेट पेपर खोलते हुए पोलिंग कर्मचारी।
गुरदासपुर में मतगणना केंद्र पर बैलेट पेपर खोलते हुए पोलिंग एजेंट।
आम आदमी पार्टी के CM पद उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हुए। भगवंत मान के गांव सतौज में नतीजे देखने के लिए बड़ी एलसीडी लगाई गई है। गांव में मान की जीत के लिए जश्न की पूरी तैयारियां हैं।
बसपा के पंजाब प्रधान जसबीर गढ़ी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
अमृतसर ईस्ट काउंटिंग सेंटर के बाहर जुटे समर्थक और कार्यकर्ता। अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया के बीच मुकाबला है।
मोहाली के डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स की बिल्डिंग में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
मतगणना केंद्र के बाहर पोलिंग एजेंट व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अधिकारी।
दिन निकलते हीं पोलिंग कर्मचारी मतगणना केंद्रों पर जरूरी सामान लेकर पहुंच गए थे।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के लिए काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे चुनाव आयोग कर्मचारी।
मोहाली में मतगणना केंद्रों के बाहर जुटे लोग। पुलिस का भी कड़ा पहरा है।