बीकानेर गोगागेट सर्किल बी ब्लाकअध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि पर केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किसान विरोधी 3 अध्यादेश के खिलाफ आंदोलनरत देशभर के किसानों के भारत बंद आंदोलन के समर्थन मे तथा किसान विरोधी तीनों अध्यादेश के विरोध में शहर ज़िला कांग्रेस बी ब्लाक कमेटी के द्वारा बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान और मजदूरों के विरोध में नीतियां बनाकर किसानों मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है 3 काले कृषि कानून किसानों के विरुद्ध है कांग्रेस देश भर में इन काले कानूनों का विरोध कर रही है। कांग्रेस एवं देश के मजदूर संगठन हर स्तर पर किसान के साथ खड़े हैं।
शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी सूचना प्रधोगिक विभाग के जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा केंद्र की भाजपा मोदी सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के विरोध मे तीन अध्यादेश लेकर आई है। जो कि देश के अन्नदाताओं के लिये काला दिन समान है। आज के विरोध प्रदर्शन में एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष गोरधलाल मीणा, महिला अध्य्क्ष सुनीता गोड, पार्षद नंदलाल जावा, पाबूराम नायक, हँसराज बिश्नोई, बलराम नायक, बिश्नाराम गोदारा, सुखदेव जावा सहित अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।