आधे स्टाफ के सहारे निजी शिक्षण संस्थान – एडवोकेट गोस्वामी


  • बीकानेर
  • आधे स्टाफ के सहारे नीजि शिक्षण संस्थान – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी बीकानेर :- विश्व व्यापी कोरोना महामारी के बाद नीजि शिक्षण संस्थान के प्रबन्धको की मनमानी ने लम्बे समय से कार्यरत अध्यापको को आर्थिक संकट मे ड़ाल दिया है – प्रबन्धको ने सरकारी आदेश की आड़ मे अपने आधे कर्मचारियो को ही शाला मे बुला कर – शेष आधे कर्मचारियो की रोजी रोटी छिनने का कृत्य किया है – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि नीजि शिक्षण संस्थानो ने एक तरफ समस्त छात्रो की फीस वसूल कर ली – दूसरी ओर आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर आधे से अधिक अध्यापको घर बैठने पर मजबूर कर दिया है – एडवोकेट ने बताया कि मामले मे जिला शिक्षा अधिकारी भी नीजि शिक्षण संस्थानो के प्रबन्धको के नतमस्तक है -एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि आने वाले समय मे आधे अध्यापको के भरोसे परीक्षा करवाना व परीक्षा फल घोषित करना नियम विरुद्ध है – एड़वोकेट सुरेश गोस्वामी ने मामले मे जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है -एडवोकेट सुरेश गोस्वामी