प्रीति चंद्रा सिटी राउंड पर,बेवजह घूम रहे वाहन चालकों के काटे जा रहे है चालान, देखे वीडियो


  • बीकानेर। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में कुछ लोग ही है गाइडलाइन की पालना कर रहे है। इसके उपरांत अधिकांश लोग बेवजह सड़कों पर घूमते पाए जा रहे है। ऐसे हालातों में कोरोना की चैन तोडऩा बेहद ही मुश्किल सा हो गया है। इसको लेकर अब पुलिस सख्त एक्शन में आ चुकी है।गुरूवार सुबह पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा सिटी राउंड पर निकली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक एसपी चन्द्रा ने बीकानेर शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।

    इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न चौराहों पर तैनात पुलिस अधिकारियों बेवजह है घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटने के निर्देश दिए साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना न करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।