बीकानेर जिले का सबसे बड़ा मेला पूनरासर हनुमानजी का भादवा मेला इस बार कोरोना के कारण नही भर रहा है। इस बार सड़के खाली खाली ,ना सेवा ना यात्री, कोरोना के इस संकट के समय में सबको घर पर रहने पर मजबूर कर दिया है | श्रद्धालुओं की भीड़ ना हो इसलिए पुलिस भी पूनरासर गांव में तैनात हैं। लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नही है। कोरोना अनलॉक के कारण पूनरासर नही जा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान लाइव 24×7 लेकर आया है मेले की मुख्य आरती सीधे पूनरासर बाबा के दरबार से। आओ पूनरासर बाबा के भादवे मेले की मुख्य आरती के दर्शन करे और कोरोना बीमारी से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करे|