बैंक की डकैती बनाने के आरोपी के पास से पुलिस ने 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बीछवाल पुलिस ने कल ही चुरू जेल से सुखबीर उर्फ सुखा पुत्र सोहनलाल जाट उम्र 23 को प्रोडेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया था। जिससे आज 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सूचनाके आधार पर आईजी व एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बैंक डकैती की योजना को नाकाम कर दिया था। पुलिस ने 7 अक्टूबर को अभय सिंह,दारासिंह,किरपालसिंह को गिरफ्तार किया था। जिनसे 4 पिस्टल व 9 कारतूस बरामद किए थें। इस दोरान दो आरोपी भाग गए थें।