गंगाशहर फायरिंग व गाड़ी जलाने के प्रकरण में पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें फायरिंग व आगजनी करने वाले चारों आरोपियों के अलावा हथियार उपलब्ध करवाने में सहयोग करने वाला व फिरौती के पैसे प्राप्त करने वाला बदमाश शामिल है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 2 महादेवजी मंदिर क्षेत्र निवासी 24वर्षीय ललित तंवर पुत्र चांदरतन तंवर, लाली बाई पार्क निवासी 20वर्षीय भानुप्रताप पुत्र मंगल सिंह राजपूत, बारह गुवाड़ निवासी 22 वर्षीय योगेश पुरोहित उर्फ राजा बाबू पुत्र नवरतन व पारीक चौक निवासी 23 वर्षीय राहुल पारीक उर्फ आरजे पुत्र देवेंद्र पारीक ने मौके पर फायरिंग व आगजनी की घटना की थी। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हथियार रखकर उपलब्ध करवाने में सहयोगी रहे रानी बाज़ार निवासी 22वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र मेघसिंह को पहले ही दबोच लिया गया था।
इसके अतिरिक्त चौपड़ा कटलाके पीछे रहने वाले 25 वर्षीय अक्षय उर्फ ईशु पुत्र राजकुमार खत्री को दबोचा गया है। अक्षय के खाते में ही फिरौती के पैसे आने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार नरेंद्र सुराणा ने फिरौती के पचास हजार रुपए अक्षय के खाते में जमा करवाए थे। इस खाते का एटीएम हरिओम रामावत अपने पास रखता है। मुख्य आरोपी रामावत अभी तक फरार है। जिसकी तलाशी में पुलिस टीम लगी हुई है। बता दें कि आरोपियों ने रामावत के कहने पर नरेंद्र सुराणा के घर पर पांच हवाई फायर किए थे। वहीं क्रेटा कार में आग लगाई थी। नरेंद्र बीजेपी शहर महामंत्री मोहन सुराणा का भतीजा है। मामले में पुलिस के पास हरिओम द्वारा मांगी गई रंगदारी की सारी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां स्वयं इस मामले में लगातार एक्टिव रहे हैं। एसपी के निर्देशन में एएसपी पवन मीणा, सीओ पवन भदौरिया, सीओ सुभाष शर्मा के सुपरविजन में गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व वाली टीम ने रात दिन एक कर यह सफलता प्राप्त की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मनोज शर्मा थानाधिकारी बीछवाल, इंस्पेक्टर राणीदान चारण, उनि भोलाराम, उनि संदीप पूनिया, एचसी महावीर सिंह, एचसी अब्दुल सत्तार, एचसी दीपक यादव, एचसी सुरेंद्र कुमार 117 व 196, कानि दिलीप सिंह, कानि हरेंद्र, कानि बिट्टू, कानि योगेन्द्र सिंह, कानि रविन्द्र सिंह व कानि पुष्पेंद्र सिंह शामिल थे।