जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस के हाथ एक बड़ी ही सफलता लगी है, जहां जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी की शिनाख्त अहमद भट्ट के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि आतंकी भट्ट इसी साल सितंबर में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि तारिक अहमद भट्ट को बुधवार देर रात नाका जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ आपत्तिनजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद आतंकी भट्ट से पूछताछ की गई थी। जिसमें इसने कबूला है कि वह इस साल सितंबर में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।
आपको बता दे कि हालही में पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादीयों को मार गिराया था, मगर वे किस गिरोह के लिए काम करते है, ये पता नहीं चल पाया था। वहीं एक अन्य मामले में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ग्रेनेड फेंक दिया था। जिससे कई लोग घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।