नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बीकानेर। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका सहयोग करने वालों पर पुलिस ने नकेल कस ली। बीते दिनों खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई खाजूवाला पुलिस ने टीम ने यूपी में की है। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर यूपी से नीरज तोमर और राजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई सुरेश यादव,हैड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र शामिल रहे। बता दे कि 16 जून को आरोपियों ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। जिसका मामला खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होनेंं ही नाबालिग को भगाने और शरण देने में मदद की थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।