गाड़ी लेकर खेत में बनी ढाणी जा रहे युवक के साथ मारपीट करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आज नापासर पुलिस ने करीब ढाई माह पूर्व मारपीट के मामले में आरोपी लालाराम पुत्र नत्थाराम जाट उम्र 19 निवासी धनेरू को गिरफ्तार कर एक दिन का रिमाण्ड लिया हैं।
उल्लेखनीय हे कि 30 सितम्बर को प्रार्थी अखाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 29 सितम्बर को वह अपनी पिकअप से ढाणी जा रहा था कि अचानक पांच अज्ञात लोग मुह पर कपड़ा बांधे आए। आरोपियों ने आते ही लाठी-सरियों से हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के जेब से करीब 20 हजार रूपए भी छीन लिए। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी हैं।