
लॉरेंस गैंग से जुड़े 8 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार दिलवाने में करते थे मदद
Bikaner श्रीगंगानगर और रायसिंहनगर में व्यापारियों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें मुख्य आरोपी आशीष विश्नोई भी शामिल है। सभी से समन्वय स्थापित करता था। इस पूरे मामले में पहले भी कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो ज्यादातर आरोपियों को शैल्टर और हथियार उपलब्ध करवाते थे।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि 8 नवंबर को श्रीगंगानगर और 27 दिसंबर को रायसिंहनगर में फिरौती के लिए की गई फायरिंग के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायसिंहनगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। टीम ने फायरिंग करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर 22 जनवरी को दो आरोपी संदीप जाखड़ और कार्तिक जाखड़ को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद 23 जनवरी को एक और बदमाश अविनाश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। 24 जनवरी को तीन बदमाश प्रदीप गोदारा, फिदा हुसैन और कमलेश को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी कार्तिक जाखड़ ने पूछताछ में बताया कि उसने एक अन्य आरोपी के साथ 8 नवंबर को श्रीगंगानगर में व्यापारी शुभम गुप्ता पर फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपी की शिनाख्त परेड करवाकर उसे जेल भेज दिया गया।
कार्तिक जाखड़ से पूछताछ के आधार पर उसकी सहायता करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बबलू कडेला उर्फ जयपाल, मनदीप सिंह उर्प दीपा, नाजम सिंह, आकाशदीप बराड़ को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रायसिंहनगर में हुई वारदात के संबंध में आशीष विश्नोई, अभिषेक उर्फ सोनू, राजदीप बराड और अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया।
आठों आरोपियों को जिला स्पेशल टीम श्रीगंगानगर ने पकड़ा। जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


