बीकानेर पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से हर रोज पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हो रही है। पूरे भारत मे सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले डेढ़ महीने में पेट्रोल के दाम 19 बार बढ़े हैं। लॉकडाउन के हटने के बाद दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है, इस कारण से क्रूड ऑयल की कीमत में भी इजाफा हो रहा है। फिलहाल क्रूड ऑयल 62 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। आम जनता को 100 रुपए के पास पेट्रोल होने के कारण भारी आर्थिक मार पड़ रही है। वही आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 50 रुपय की वृद्धि हो रही है। अब 723 के स्थान पर 773 रुपय का मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर। वही 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर के मूल्य में 9.50 रुपए की कमी की,यह सिलेंडर अब 1544 रुपए के स्थान पर 1534.50 रुपए में मिलेगा।