भारत तिब्बत मंच की महिला पदाधिकारी डॉ सुधा आचार्य वार्ड पार्षद 2 एव भारत तिब्बत मंच के लोगो ने संकल्प दिवस मनाया


  • हिंदी चीनी भाई-भाई नारे की पूर्ण अवहेलना करते हुए भारत चीन के मध्य संपन्न हुए पंचशील के समझौते की धज्जियां उड़ाते हुए 20 अक्टूबर 1962 को भारत भूमि पर आक्रमण कर इस भारत भूमि के एक बड़े भूभाग पर कब्जा कर दिया था इसी भूमि को चीन से मुक्त करवाने हेतु 14 नवंबर 1962 को भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद में दोनों सदनों द्वारा संकल्प लिया गया था परंतु आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है संसद के इसी संकल्प का स्मरण दिलवाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय तिब्बत सहयोग मंच BTSM के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार जी के नेतृत्व में संचालित सभी इकाईयां 14 नवंबर को संकल्प दिवस के रूप में मनाती हैं, भारत माता की रक्षा, स्वाभिमान आत्म सम्मान की आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु भारत भूमि को प्राप्त करने हेतु बीकानेर के लोकप्रिय सांसद श्री अर्जुनराम जी मेघवाल को आज भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाटी और महिला विभाग की जिलाध्यक्षा श्रीमती सुधा आचार्य के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर श्री योगेश स्वामी महासचिव सुश्री मनाली व्यास सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे